सोना-चांदी खरीदने से पहले उनकी कीमतों की जानकारी होना बेहद जरूरी है, क्योंकि इनकी दरें हर दिन बदलती हैं। अगर आप आज यानी 20 अप्रैल 2025 को सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो पहले भोपाल और इंदौर के ताजा भाव जरूर चेक कर लें।
भोपाल में सोने की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। शनिवार की तरह ही आज रविवार को भी 22 कैरेट सोना 90,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 94,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
इंदौर में भी यही रेट देखने को मिल रहा है। यहां भी 22 कैरेट सोना 90,250 रुपये और 24 कैरेट सोना 94,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।
चांदी की बात करें तो भोपाल और इंदौर दोनों शहरों में इसकी कीमत स्थिर बनी हुई है। शनिवार और रविवार दोनों दिन चांदी 1,10,000 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है। इसका मतलब है 1 ग्राम चांदी 110 रुपये की दर से मिल रही है।
सोने की शुद्धता पहचानना भी जरूरी है। हॉलमार्क के जरिए इसे पहचाना जा सकता है। उदाहरण के लिए, 22 कैरेट सोने पर ‘916’, और 24 कैरेट पर ‘999’ अंकित होता है। ज्यादातर गहने 22 कैरेट सोने से बनते हैं क्योंकि 24 कैरेट बहुत नरम होता है और इससे आभूषण नहीं बनाए जाते।
अंतर समझें: 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट करीब 91% शुद्ध होता है, जिसमें 9% अन्य धातुएं होती हैं। यही कारण है कि ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोना अधिक उपयुक्त माना जाता है।