छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रशासनिक फेरबदल, तीन उप सचिवों के विभाग बदले…यहां देखें पूरी लिस्ट

 छत्तीसगढ़ सरकार ने सचिवालय में प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए तीन उप सचिव स्तर के अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार, 25 नवंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया। नए आदेश के अनुसार, दो अधिकारियों को दूसरे विभागों में भेजा गया है, जबकि एक महिला अधिकारी को मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है और अगले आदेश तक जारी रहेगी।

मार्टिन लकड़ा को पशुधन विकास और मछली पालन विभाग की जिम्मेदारी

मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के मुताबिक, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत मार्टिन लकड़ा को अब पशुधन विकास तथा मछली पालन विभाग में पदस्थ किया गया है।वहीं, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे रोमन कुमार गंगाकचूर को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग में नई पदस्थापना दी गई है।

क्लेमेंटीना लकड़ा को मिला अतिरिक्त प्रभार

सामान्य प्रशासन विभाग के कक्ष क्रमांक 4 में पदस्थ उप सचिव क्लेमेंटीना लकड़ा को उनके मौजूदा कार्यभार के अलावा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा बदलाव

विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सचिवालय सेवा के इन अधिकारियों की नई पदस्थापना अस्थायी तौर पर की गई है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक लागू रहेगी। आदेश पर अवर सचिव मनराखन भुआर्य के हस्ताक्षर हैं।इस फेरबदल के बाद राज्य के पशुधन विकास एवं मछली पालन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में उप सचिव स्तर पर जिम्मेदारियों का नया बंटवारा हो गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *