आज मंगलवार का दिन खास है, क्योंकि चंद्रमा मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दौरान सुनफा योग और गुरु-चंद्रमा की युति शुभ फल प्रदान करेगी। कुछ राशियों को आर्थिक लाभ मिलेगा, तो कुछ को स्वास्थ्य और संबंधों में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं, आज का राशिफल।
मेष (Aries)
दिन मिश्रित रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं और सेहत में गिरावट आ सकती है। कार्यस्थल पर स्थिति अनुकूल रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ होने की संभावना है।
वृषभ (Taurus)
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में तनाव कम होगा, लेकिन वाणी पर संयम रखना जरूरी है।
मिथुन (Gemini)
आज दिन व्यस्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं।
कर्क (Cancer)
आपका दिन शानदार रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और यात्रा सुखद रहेगी। किसी कार्य में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
सिंह (Leo)
मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। परिवार में थोड़ा तनाव रह सकता है, लेकिन रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पूजा-पाठ में रुचि बनी रहेगी।
कन्या (Virgo)
आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। घर में खुशहाली रहेगी और बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं।
तुला (Libra)
करियर में उन्नति होगी लेकिन रिश्तों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें और झगड़ों से बचें।
वृश्चिक (Scorpio)
आज संयम से काम लें। कार्य में सफलता मिलेगी और परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। पुराने पैसे वापस मिल सकते हैं।
धनु (Sagittarius)
दिन अच्छा रहेगा, लेकिन परिवार में हल्की-फुल्की अनबन हो सकती है। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी और वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
मकर (Capricorn)
आज का दिन शुभ रहेगा। यात्रा सुखद रहेगी और आय में बढ़ोतरी होगी। संपत्ति से भी लाभ मिलने के योग हैं।
कुंभ (Aquarius)
करियर में सफलता मिलेगी और आय में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर में खुशी का माहौल रहेगा।
मीन (Pisces)
दिन सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आर्थिक उन्नति होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।