अनाथ बच्चों को चप्पल एवं पेय पदार्थ फूड पैकेट पानी चॉकलेट किया वितरण
रायपुर। पुरुषोत्तम मास और गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हर संभव फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। फाउंडेशन की ओर से बाल आश्रम में निवासरत निराश्रित एवं 90अनाथ बच्चों के बीच चप्पल, खाद्य सामग्री तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को चॉकलेट, बिस्किट, चिप्स, कुरकुरे, फ्रूटी, लस्सी, पेयजल सहित विभिन्न खाद्य सामग्री प्रदान की गई। इसके साथ ही फाउंडेशन की उपाध्यक्ष के जन्मदिवस को भी बच्चों के साथ आत्मीय वातावरण में मनाया गया। बच्चों के बीच केक काटा गया और सभी बच्चों को केक खिलाकर खुशियां साझा की गईं।

इस अवसर पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक बच्चों की मुस्कान और उनके साथ बिताए गए स्नेहपूर्ण क्षणों ने कार्यक्रम को भावनात्मक और यादगार बना दिया।
फाउंडेशन की अध्यक्ष पुष्पलता त्रिपाठी ने कहा कि समाज के वंचित और जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां बांटना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं। संस्था का प्रयास केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को अपनापन, सम्मान प्यार और प्रोत्साहन का भाव देना भी है।
कार्यक्रम में फाउंडेशन की उपाध्यक्ष नेहा संतोषवार, संयुक्त सचिव रेवती सिंह, सचिव तृप्ति सक्सेना, कोषाध्यक्ष ममता गुप्ता, नीतू गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी सरिता झा तथा कार्यकारिणी सदस्य सुनीता सिंह, शकीला खान, महक अंदानी, पूजा जुमरानी, प्रीति तिवारी, जे. अरुणा, भारती शुक्ला, रिंकू देवी, नाज़ छोटी सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। बाल आश्रम के शिक्षक, पदाधिकारी तथा लगभग 90 बच्चों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।



















