एक फैसले से साधा बड़ा संदेश, अब हर साल इस दिन रहेगी सरकारी छुट्टी, सीएम ने की कई अहम घोषणाएं

 रायपुर :  पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

माघ पूर्णिमा पर रहेगी सरकारी छुट्टी

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब से माघ पूर्णिमा के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में सरकारी अवकाश रहेगा। साथ ही इस दिन प्रदेशभर में मदिरा की बिक्री भी पूरी तरह बंद रहेगी।

संत रविदास के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार

सीएम साय ने कहा कि राज्य सरकार राज्य अलंकरण पुरस्कारों में संत रविदास के नाम पर एक नया सम्मान शुरू करेगी। इसका उद्देश्य उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को सम्मान देना है।

नया रायपुर में संत रविदास के नाम पर होगा प्रमुख चौक

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि नया रायपुर में एक प्रमुख चौक का नाम संत रविदास के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा उनके प्रेरणादायी संदेश को विधानसभा परिसर में अंकित कराने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया जाएगा।

फरवरी 2027 तक चलेंगे जयंती वर्ष के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने बताया कि संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के तहत आयोजित कार्यक्रम अगले वर्ष फरवरी 2027 तक प्रदेशभर में विभिन्न चरणों में आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *