आज बिलासपुर में रोशन होगा शहर, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जलेंगे 10 लाख दीप; पुलिस मैदान में खास आयोजन

 बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज 17 सितंबर को प्रदेशभर में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले में भी बड़े स्तर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।जिलेभर में करीब 10 लाख दीप जलाने की तैयारी है। जिला स्तरीय मुख्य आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड में शाम 7 बजे से होगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

पुलिस मैदान में एक साथ जलेंगे 1.25 लाख दीप

बिलासपुर के पुलिस मैदान में कार्यक्रम के दौरान करीब 1 लाख 25 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके लिए आयोजन स्थल पर तैयारियां की गई हैं। दीपों की रोशनी से पूरा मैदान जगमगाएगा।इसके अलावा जिले के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को भी दीपों से सजाने की योजना है। अलग-अलग स्थानों पर बड़ी संख्या में दीप जलाए जाएंगे।

रतनपुर से मल्हार तक दीपों से सजेगा जिला

आयोजन के तहत रतनपुर में 11 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। बेलपान और ताला में 1100-1100 दीप जलाने की तैयारी है। वहीं मल्हार में भी 11 हजार दीपों से रोशनी की जाएगी।इस तरह बिलासपुर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में होने वाले आयोजनों के जरिए बड़े पैमाने पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर भी तैयारियां चल रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *