सर्विस रोड पर ट्रक रोकते ही खुला बड़ा राज, 191 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

 रायपुर : कमिश्नरेट पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 191 किलो गांजा बरामद किया है। तेलीबांधा थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 19 लाख 10 हजार रुपए बताई गई है।

अग्रसेन धाम के पास ट्रक से मिला गांजा

पुलिस को मिली सूचना के आधार पर टीम ने तेलीबांधा थाना क्षेत्र में अग्रसेन धाम के पास सर्विस रोड पर एक अशोक लीलैंड ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर ट्रक के भीतर से 191 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे के साथ ट्रक को भी जब्त कर लिया।

पश्चिम बंगाल के दो आरोपी गिरफ्तार

मामले में पश्चिम बंगाल निवासी मोहम्मद लाल और मोहम्मद रूस्तम को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

तस्करी नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *