महतारी वंदन योजना से कटे डेढ़ लाख से ज्यादा महिलाओं के नाम, रायपुर में सबसे ज्यादा, कहीं आपका नाम तो नहीं?

Raipur sees highest deletions: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए जरुरी खबर है. जहां महतारी वंदन योजना में अब तक 1 लाख 55 हजार से अधिक महिलाओं के नाम काटे गए हैं.

महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग के मुताबिक, पात्रता की दोबारा जांच, मौत, बाकी राज्यों में स्थानांतरण, आयु संबंधी बदलाव और दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान बड़ी संख्या में हितग्राहियों के नाम हटाए गए. इसमें सबसे ज्यादा नाम रायपुर जिले में 12,043 महिलाओं के कटे हैं. वहीं, बीजापुर ऐसा जिला रहा जहां नए पात्र हितग्राहियों के जुड़ने से लाभार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

सत्यापन के बाद हटाए गए नाम

बता दें कि योजना 2024 में उस समय भी चर्चा में आई थी, जब सनी लियोनी के नाम से फर्जी तरीके से राशि जारी होने का मामला सामने आया था. जांच में सामने आया कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए आवेदन कर योजना का लाभ लिया गया था. मामला उजागर होने के बाद सरकार ने सत्यापन अभियान तेज किया और कई अपात्र नाम सूची से हटाए गए.

चर्चा में रहे तीन केस

  • बस्तर के तालुर गांव में एक्ट्रेस सन्नी लियोनी के नाम से आवेदन किया गया था. वीरेंद्र कुमार जोशी के खाते में महतारी वंदन के पैसे ट्रांसफर हुए थे.
  • पेंड्रा निवासी कलम सिंह कंवर ने योजना के तहत भरा था फॉर्म, जिसे सत्यापन के बाद अपात्र किया गया था.
  • खैरागढ़ जिले के मुढ़ीपार निवासी तिलोक साहू सीएससी सेंटर चलाता है. उसने महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन किया था. करीब 1 साल तक उसके खाते में योजना की राशि भी आती रही.

सरकार ने दी जानकारी

सरकार का कहना है कि, योजना का उद्देश्य केवल पात्र महिलाओं तक आर्थिक सहायता पहुंचाना है. इसलिए समय-समय पर हितग्राहियों का सत्यापन किया जा रहा है. जिन महिलाओं की मौत हो चुकी है, जिन्होंने गलत जानकारी देकर आवेदन किया, जो पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करतीं या जिनके दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली, उनके नाम सूची से हटाए गए हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *