आज छग सिंधी सेवा महापंचायत की प्रदेश स्तरीय 100 सदस्यीय मुखीगण की बैठक सिंधु पैलेस शंकरनगर में सम्पन्न हुई।

पूज्य छग सिंधी सेवा महापंचायत रजि. 122202514913 दिनांक03/07/2026

प्रदेश स्तरीय मुखी सम्मेलन:प्रथम छग स्तरीय बैठक टिल्डा में 19/07/2026

संयुक्त आयोजक पूज्य सिंधी पंचायत भाटापारा एवं टिल्डा पंचायत

संत युधिष्ठिर लाल ने दिया आशीर्वाद

रायपुर।।आज छग सिंधी सेवा महापंचायत की प्रदेश स्तरीय 100 सदस्यीय मुखीगण की बैठक सिंधु पैलेस शंकरनगर में सम्पन्न हुई।।जिसके बारे में प्रदेश प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी ने संक्षिप्त विवरण बताते हुए कहा,आज प्रमुख रूप से सक्रिय तौर पर चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी व टीम,पंचायत अध्यक्ष अमर गिदवानी सीए चेतन तारवानी, गोविंद वाधवानी मुखी दल्ली राजहरा, किशोर सेतपाल टिल्डा पंचायत, किशोर आहूजा,पार्षद सचिन मेघानी,अमित जीवन,भावना कुकरेजा, राशि बलवानी,राधा राजपाल,ईश्वर कोडवानी आदि सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए, जिसमें मुख्यतः यह निर्णय लिया गया,कि अगले माह से प्रति तीन माह (त्रैमासिक) राज्य स्तरीय बैठकें अलग-अलग शहरों में आहूत की जाएगी।।पंचायत के प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया, मुखी सम्मेलन के वृहद आयोजन हेतु प्रमुखतः चार मुख्य संयोजकों का चुनाव किया गया: चेतन तारवानी-इंद्र डोडवानी- गोविंद वाधवानी-किशोर आहूजा।।आज सिंधी समाज में फैल रही कुरीतियों, स्वास्थ्य-एवं शिक्षा संबंधित नीतियों एवं सामाजिक व राजनैतिक गतिविधियों पर नज़र कर आवश्यक बैठक रखी जाएगी।।तत्संबंध में पंचायत के संस्थापक श्रीचंद सुंदरानी -अध्यक्ष अमर गिदवानी- महासचिव जितेन्द्र बडवानी ने एक संयुक्त राय रखी,कि शुरूआत में हर मोहल्ले-कालोनी की ईकाई स्तर की मासिक बैठकें आयोजित हों।।जिसमें प्रत्येक विषय पर गहन चर्चा हो,इस पर हल निकालने के प्रयास भी हों,अन्यथा इसे कार्यवाही में नोट कर लिया जाये व इन चर्चाओं का त्रैमासिक बैठक में प्रत्येक ईकाई पंचायतों- जिला स्तर पंचायतों के मुखी गण व कार्यकारी टीम को आमंत्रित कर हल निकालने के सामूहिक प्रयास किये जाएं, जिसके बारे में पंचायतों में सघन प्रचार भी चलता रहे।।समाज को आज की आवश्यकताओं पर ध्यानाकर्षित करना आवश्यक होगा।।इस कड़ी में पूज्य टिल्डा सिंधी पंचायत के मुखिया किशोर सेतपाल ने यह प्रस्ताव रखा कि 19 जुलाई को प्रथम त्रैमासिक बैठक टिल्डा में रखी जाये।।जिसकी स्वीकृति कोर कमेटी ने आज दे दी।।टिल्डा की महाबैठक में आशीर्वाद रूपी उपस्थिति हेतु आज महापंचायत की टीम संध्याकाले 5:30बजे संत युधिष्ठिर लाल से आशीर्वाद पाने गई।। “साईं युधिष्ठिर लाल जी ने कहा:आप समाज हित में जो कार्य कर रहे हैं,वह निश्चित ही सराहनीय है,ईश्वर आपको जरूर सफल बनाएंगे।।” आज कार्यवाही संचालन में प्रमुख रूप से युवा अध्यक्ष महेश आहूजा, कोषाध्यक्ष सुदेश मंध्यान, उपाध्यक्ष राजेश गुरनानी ने राज्य स्तरीय सम्मेलन हेतु मुखी गण की लिस्ट भी साझा की।।

प्रति,सम्पादक महोदय, दैनिक पत्र समूह,

प्रवक्ता,छग सिंधी सेवा महापंचायत,दिनेश आनंद अठवानी 7879311110,9340282830

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *