प्रदेश अध्यक्ष राजा बजाज नें किया 25 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम का गठन
●●●●●●●●●●●●●●
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत के संस्थापक श्री सुभाष बजाज, प्रमुख सलाहकार श्री अनेश बजाज,एवं संयोजक श्री सुंदर बजाज के मार्गदर्शन एवं अनुशंसा से मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष श्री राजा बजाज नें प्रदेश स्तर पर अपनी 25 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित करते हुवे प्रथम सूची जारी की।
जिनमें पथप्रदर्शक भरत बजाज,चैयरमैन-मार्गदर्शक कमेटी परमानंद बजाज,चेयरमैन एक्शन कमेटी जीवत बजाज,चेयरमैन लॉ कमेटी प्रकाश बजाज,संरक्षक- डॉ भीमनदास बजाज,आनंदराम बजाज,सुरेश बजाज,डॉ अशोक बजाज,तेजकुमार बजाज,चुन्नीलाल बजाज,एवं सुनील बजाज,युवा विंग अध्यक्ष शंकर बजाज,कार्यकारी अध्यक्ष-झामनदास बजाज,सतरामदास बजाज,वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम बजाज,उपाध्यक्ष केवल बजाज धमतरी,महासचिव अमर बजाज बिलासपुर,कोषाध्यक्ष संतोष बजाज,संगठन मंत्री दिलीप बजाज,सचिव विकास बजाज महासमुंद,सहसचिव निर्मल बजाज,प्रवक्ता जय बजाज को नियुक्त किया गया ।
प्रदेश अध्यक्ष राजा बजाज एवं महासचिव अमर बजाज नें जानकारी दी कि- प्रदेश युवा विंग अध्यक्ष शंकर बजाज को अपनी प्रदेश स्तरीय टीम गठन के लिए स्वतंत्र प्रभार दिया गया है,साथ ही महिला विंग अध्यक्ष की नियुक्ति करके उनकी टीम गठन प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी की जानी है ।
संस्थापक सुभाष बजाज नें बताया कि- 01जून से 15 जून तक 07 सदस्यीय टीम लगातार पूरे छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों का दौरा करके सिंधी भाषी बजाज सरनेम वाले सभी परिवारों को पंचायत में शामिल करके एक भव्य ऑडिटोरियम में एक दिवसीय विशाल मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा,जिसमें पंचायत के समाजसेवा के सभी उद्देश्यों को लेकर वरिष्ठजनों एवं विशिष्टजनों के साथ मिलकर विस्तृत रूपरेखा बनेगी,पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा साथ ही युवापीढ़ी के लिए मोटिवेशनरों द्वारा मोटिवेशन सेशन भी होगा ।
प्रवक्ता जय बजाज द्वारा आगे बताया गया कि बजाज पंचायत को 3 संभागों में बांटकर जिम्मेदारियां भी बांट दी जाएंगी,जिनमें 1:रायपुर संभाग 2:बिलासपुर संभाग(जिसका सेंटर रायगढ़ रहेगा)
3:बस्तर संभाग,(जिसका सेंटर धमतरी रहेगा)
हैं । सभी संभागों के प्रमुख पदाधिकारियों की नियुक्ति करके उन्हें अपनी टीम बनाकर अपने अपने संभागों में पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज पंचायत द्वारा संचालित जन कल्याण के कार्यों को कराया जाएगा ।
●●●●●●●●●●●●●●
🙏🏼🙏🏼



















