रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) की सार्वजनिक छुट्टी की तारीख में बदलाव कर दिया है। पहले यह अवकाश 27 मई 2026 को घोषित किया गया था, लेकिन अब इसे संशोधित करते हुए 28 मई 2026 को निर्धारित किया गया है।सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
पहले घोषित अवकाश में हुआ आंशिक संशोधन
जारी अधिसूचना के अनुसार पहले वर्ष 2026 के लिए सार्वजनिक और सामान्य अवकाश सूची में बकरीद की छुट्टी 27 मई तय की गई थी। यह अधिसूचना 06 नवंबर 2025 को जारी की गई थी।अब राज्य शासन ने इसमें आंशिक संशोधन करते हुए नई तारीख 28 मई निर्धारित कर दी है।
28 मई को पूरे राज्य में रहेगा अवकाश
नए आदेश के बाद छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान 28 मई को बंद रहेंगे।इस बदलाव के बाद कर्मचारियों और विद्यार्थियों को अब संशोधित तारीख के अनुसार अवकाश का लाभ मिलेगा।




















