छत्तीसगढ़ में फिर ट्रेनें रद्द: 4 दिन तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में तकनीकी कार्यों की वजह से कई मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने 21 मई से 24 मई तक बिलासपुर-गेवरारोड और बिलासपुर-कोरबा रूट की ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

ऐसे में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को आने वाले दिनों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

मड़वारानी स्टेशन पर चल रहा बड़ा रेलवे काम

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक चांपा-गेवरारोड सेक्शन के मड़वारानी स्टेशन में अधोसंरचना विकास का काम किया जा रहा है। यहां अप और डाउन अतिरिक्त लूप लाइन की कमीशनिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है।

इसी काम के दौरान ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके कारण ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। रेलवे का कहना है कि यह काम भविष्य में ट्रेनों की आवाजाही को और बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है।

21 से 24 मई तक ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द

  • गाड़ी संख्या 68734/68733 Bilaspur–Gevra Road MEMU Passenger 21 मई से 24 मई तक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 68732/68731 Bilaspur–Korba MEMU Passenger 21 मई से 24 मई तक रद्द रहेगी।

सफर से पहले जरूर जांच लें ट्रेन का स्टेटस

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। तकनीकी कार्यों की वजह से कुछ अन्य ट्रेनों के समय में भी बदलाव संभव है।

लगातार हो रहे रेलवे ब्लॉक और ट्रेनों के रद्द होने से अब यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है, खासकर उन लोगों की जो रोजाना इन रूटों पर सफर करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *