स्वर्गीय कन्हैया लाल छुगानी जी की स्मृति में उनकी 80 वीं जन्म जयंती पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानव सेवा का कार्य किया गया

स्वर्गीय कन्हैया लाल छुगानी जी की स्मृति में उनकी 80 वीं जन्म जयंती पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानव सेवा का कार्य किया गया । शंकर नगर शांति नगर पूज्य सिंधी पंचायत एवं सिंधी साहिती बिरादरी मंडल के संयुक्त रूप से इस मानव सेवा के आयोजन के बारे में पंचायत के कोषाध्यक्ष सतीश छुगानी ने बताया कि स्वर्गीय कन्हैयालाल छुगानी जी दोनों संस्थाओं के लंबे समय तक संरक्षक रहे थे, इस नाते दोनों संस्थाओं ने उनके सेवा जीवन को नमन करते हुए उनको स्मरण में रखने के उद्देश्य से मानव सेवा का यह प्रकल्प किया । इस प्रकल्प के अंतर्गत जेल रोड में मेकाहारा हॉस्पिटल के बाहर ग्रीष्म ऋतु में राहगीरों के लिए छाछ के वितरण के साथ-साथ चने के प्रसाद का वितरण भी किया, जिसका लाभ लगभग 8000 से 9000 जनता ने उठाया। कार्यक्रम शंकर नगर शांति नगर पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मुरली केवलानी व संरक्षक गण अशोक नेनवानी, भारत रामानी, अशोक मखीजा , प्रताप थारवानी, राजकुमार बजाज के साथ-साथ सिंधी साहिती बिरादरी मंडल के अध्यक्ष दिलीप इसरानी महासचिव सुनील अजवानी के देखरेख में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ विश्व की शांति की प्रार्थना करते हुए परम पूज्य शदाणी दरबार से उदय शदाणी जी एवं बंटी ग़बडा तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त आदरणीय अमरजीत सिंह छाबड़ा जी नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर जी के शुभ हाथों से प्रारंभ किया गया । इस कार्यक्रम में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उदय शदाणी जी व अमरजीत छाबड़ा जी व सूर्यकांत राठौर जी ने स्व छुगानी जी के जीवन के सेवा कार्यों को याद करते हुए उन्हें नमन किया । कार्यक्रम की गरिमामई उपस्थित में भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष आदरणीय रमेश सिंह ठाकुर तथा कैबिनेट दर्जा प्राप्त अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदार गुप्ता जी , जिला उपाध्यक्ष अकबर अली एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने जी के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के शंकर नगर मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति, तेलीबांधा मंडल अध्यक्ष दलविंदर बेदी एवं शंकर नगर के पार्षद राजेश गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू व प्रदेश पदाधिकारी सुरेंद्र सोलंकी जी उपस्थित रहे । संयोग से आज उदय शदाणी जी का जन्मदिवस भी था, उनके जन्मदिवस पर केक काटकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने में सिंधी समाज की ओर से कार्यक्रम में कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवाणी जी एवं नगर निगम के एमआईसी सदस्य अमर गिदबानी जी , जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी जी के साथ-साथ बढ़ते कदम से इंद्र डोडवानी, नंदू मूलवानी भारतीय सिंधू सभा से लाधाराम नैनवानी, मुरली शादीजा देव आनंद शर्मा प्रताप पोपटानी, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के सम्मानित अध्यक्ष महेश दरयानी एवं उनकी टीम में तनैश आहूजा, बलराम आहूजा , अमर चदनानी , रतन वर्लायनी , विकास रूपरेला और अनिल लाहौरी अनिल जोतसिंघानी के साथ-साथ मनीष पंजवानी व पूज्य पंचायत से प्रहलाद शादीजा, राजेश वाधवानी, सुनील मालानी, बिरादरी मंडल से ऋतुराज पेशवानी, सोनू गोवानी, अनिल हेमानी, अजीत मोटवानी, राजेश विधानी, नरेश लालवानी, शंकर दानवानी, सिविल लाइन पंचायत के अध्यक्ष संजय जयसिंह, सुशील दरीरा, कमल लहजा, एक पहल और के संरक्षक राजेश वाधवानी डिंपल शर्मा सुमन सहानी ममता शादी जा रेखा शादी जा रितिका आहूजा नेहा इस पलिया के साथ, अन्य कई संस्थाओं के गणमान्य नागरिक एवंपदाधिकारी शामिल रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *