अमर पारवानी पुनः कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन निर्वाचित दिल्ली में आयोजित ‘कैट’ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में श्री अमर पारवानी को वर्ष 2026-2028 के लिए पुनः राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन चुना गया है। उनकी इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारियों में हर्ष की लहर है और व्यापारिक संगठनों ने इसे प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। श्री पारवानी ने इस सफलता को प्रदेश के व्यापारियों को समर्पित करते हुए उनके हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया है।
अमर पारवानी पुनः कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन निर्वाचित



















