धुरंधर 2 पर पाकिस्तानी नेता नबील गबोल का विवादित बयान

Dhurandhar 2: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। अब इसका सीक्वल ‘धुरंधर 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रहा है। फिल्म में राकेश बेदी ने ‘जमील जमाली’ का किरदार निभाया है, जिसने फैंस के साथ-साथ पाकिस्तान की सियासत में भी हलचल मचा दी है।

पहले पार्ट में नबील गबोल ने जमील के रोल की तारीफ की थी और कहा था कि यह किरदार उनसे प्रेरित है। लेकिन ‘धुरंधर 2’ रिलीज होने के बाद उनका सुर बदल गया है। नबील ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म के मेकर्स पर निशाना साधा और इसे “बहुत बकवास” बताया। उनका कहना है कि फिल्म में ल्यारी की संस्कृति गलत तरीके से पेश की गई है और जमील का चित्रण उनके असली व्यक्तित्व से मेल नहीं खाता।

नबील के अनुसार, ल्यारी में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो ‘बलोच पंजाबी’ बोलता हो, जबकि फिल्म में जमील को पंजाबी भाषा में दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि असली जीवन में उनका किरदार दबंग और सियासी रूप से मजबूत था, जबकि फिल्म में जमील को चापलूस दिखाया गया।

उन्होंने रहमान डकैत के किरदार पर भी टिप्पणी की। नबील के अनुसार, अब्दुल रहमान शांति चाहते थे और उनके साथ गैंगवार का माहौल उनके निधन के बाद शुरू हुआ। फिल्म में दिखाया गया डर और दहशत असलियत से बिल्कुल मेल नहीं खाती। नबील ने स्पष्ट किया कि ल्यारी कोई आतंकवादी हब नहीं है और वास्तविकता में उनका जीवन पूरी तरह से अलग था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *