आज चैत्र शुक्ल नवमी है, राम नवमी के पावन अवसर पर आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश द्वारा सभी 12 राशियों के लिए क्या संदेश है, साथ में जानें लकी रंग, लकी अंक और शुभ उपाय।
मेष राशि (Aries)
आज पिता से जुड़ा काम पूरा होगा। जीवनसाथी संग रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। नए आइडिया आएंगे, लेकिन विवाद से बचें।
✅ शुभ रंग: मैजेंटा
🔢 शुभ अंक: 3
🕉 उपाय: श्रीराम दर्शन करें, रुके काम बनेंगे।
वृष राशि (Taurus)
राम नवमी पर श्रीराम की कृपा बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका काम भी पूरा होगा।
✅ शुभ रंग: गुलाबी
🔢 शुभ अंक: 3
🕉 उपाय: श्रीराम को खीर का भोग लगाएं।
मिथुन राशि (Gemini)
प्रॉपर्टी से जुड़ा निर्णय संभव है। दिनभर खुशियों का माहौल रहेगा। लवमेट से सरप्राइज़ मिल सकता है।
✅ शुभ रंग: हरा
🔢 शुभ अंक: 2
🕉 उपाय: इष्टदेव को प्रणाम करें।
कर्क राशि (Cancer)
नई जान-पहचान फायदेमंद होगी। घर में धार्मिक आयोजन की योजना बनेगी।
✅ शुभ रंग: नीला
🔢 शुभ अंक: 8
🕉 उपाय: श्रीराम को सत्तू का भोग लगाएं।
सिंह राशि (Leo)
पैसा वापस मिलेगा, परीक्षा में सफलता के योग हैं। हवन से शुभ फल मिलेगा।
✅ शुभ रंग: पीला
🔢 शुभ अंक: 1
🕉 उपाय: घर में हवन करें।
कन्या राशि (Virgo)
कार्य में निपुणता बढ़ेगी। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
✅ शुभ रंग: लाल
🔢 शुभ अंक: 9
🕉 उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें।
तुला राशि (Libra)
बच्चों से जुड़े खर्च होंगे। मनचाही इच्छा पूरी होगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
✅ शुभ रंग: नीला
🔢 शुभ अंक: 2
🕉 उपाय: बड़ों का आशीर्वाद लें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
मन की बात कहने का अच्छा समय है। कलात्मक रुचि बढ़ेगी।
✅ शुभ रंग: नारंगी
🔢 शुभ अंक: 6
🕉 उपाय: राम रक्षास्त्रोत का पाठ करें।
धनु राशि (Sagittarius)
नया मौका मिलेगा। वाद-विवाद से बचें। विवाह प्रस्ताव संभव।
✅ शुभ रंग: बैंगनी
🔢 शुभ अंक: 5
🕉 उपाय: जरूरतमंद को जौ दान करें।
मकर राशि (Capricorn)
जीवनसाथी से बिज़नेस की चर्चा होगी। ऑनलाइन व्यापार की योजना बनेगी।
✅ शुभ रंग: काला
🔢 शुभ अंक: 7
🕉 उपाय: माता सिद्धिदात्री की आरती करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
बिजनेस में प्रगति होगी। भाग्य आपका साथ देगा। ऑफिस में तारीफ मिलेगी।
✅ शुभ रंग: हरा
🔢 शुभ अंक: 8
🕉 उपाय: माता के दर्शन करें।
मीन राशि (Pisces)
रिश्तों में मजबूती आएगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे। धन लाभ की संभावना।
✅ शुभ रंग: भूरा
🔢 शुभ अंक: 9
🕉 उपाय: श्रीराम को मिठाई का भोग लगाएं।