आज, 23 मार्च 2025, कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। जानिए आपकी राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष (Aries)
आज का दिन शुभ रहेगा। पुराने विवादों से छुटकारा मिलेगा और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। परिवार का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है।
वृषभ (Taurus)
कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। धार्मिक यात्रा के योग हैं और नया वाहन खरीदने के संकेत हैं।
मिथुन (Gemini)
मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। उधार देने से बचें, आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं। व्यापार में गिरावट और परिवार में स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं हो सकती हैं।
कर्क (Cancer)
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, मौसमी बीमारियां परेशानी बढ़ा सकती हैं। पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। व्यापार में भी कुछ चुनौतियां आ सकती हैं।
सिंह (Leo)
आज विवादों से बचें, झूठे आरोप लग सकते हैं। स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस हो सकती है। व्यापार में कोई बड़ा बदलाव न करें और पारिवारिक झगड़ों से दूर रहें।
कन्या (Virgo)
किसी अपने का व्यवहार परेशान कर सकता है। व्यापार में धोखा होने की संभावना है। परिवार में संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं, वाणी पर संयम रखें।
तुला (Libra)
यात्रा के योग हैं, लेकिन वाहन सावधानी से चलाएं। किसी प्रियजन से बिछड़ने का दुख मिल सकता है। व्यापार में नुकसान हो सकता है, लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio)
दिन शानदार रहेगा। पुराने काम पूरे होंगे और व्यापार में मुनाफा होगा। पार्टनर के साथ घूमने का अवसर मिलेगा और मान-सम्मान बढ़ेगा।
धनु (Sagittarius)
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार में हानि हो सकती है और किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। नया कार्य शुरू करने से बचें और पारिवारिक विवादों से दूर रहें।
मकर (Capricorn)
स्वास्थ्य लाभ मिलेगा, लेकिन किसी अप्रिय समाचार की संभावना है। व्यापार में नुकसान हो सकता है। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए वाणी पर संयम रखें।
कुंभ (Aquarius)
आज सोचे हुए काम पूरे होंगे। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। नया घर या वाहन खरीदने के योग हैं।
मीन (Pisces)
स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है और नया काम शुरू करने में रुकावट आ सकती है। प्रियजन से दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में हानि हो सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें।