पेट्रोल-डीजल के दाम 17 अप्रैल 2025: कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव

17 अप्रैल 2025 का पेट्रोल डीजल रेट एक बार फिर बिना किसी बदलाव के सामने आया है। पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। सरकारी तेल कंपनियों जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे तेल के दाम अपडेट करती हैं, लेकिन आज भी ग्राहकों को कोई राहत नहीं मिली।

मार्च 2024 में आखिरी बार पेट्रोल और डीजल के रेट में बदलाव हुआ था, जब दोनों की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की कटौती की गई थी। इसके बाद से अब तक कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। हालांकि, केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी, लेकिन इसका असर फिलहाल आम उपभोक्ताओं की जेब पर खास नहीं दिख रहा।

आज के प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर):

  • नई दिल्ली: ₹94.77
  • मुंबई: ₹103.50
  • कोलकाता: ₹105.01
  • चेन्नई: ₹100.80
  • हैदराबाद: ₹107.46
  • पटना: ₹106.11
  • जयपुर: ₹104.72
  • लखनऊ: ₹94.58 (₹0.03 की गिरावट)
  • नोएडा: ₹94.71 (₹0.06 की गिरावट)

डीजल की कीमत (प्रति लीटर):

नोएडा: ₹87.81 (₹0.08 की गिरावट)

नई दिल्ली: ₹87.67

मुंबई: ₹90.03

कोलकाता: ₹91.82

चेन्नई: ₹92.39

हैदराबाद: ₹95.70

पटना: ₹92.92

लखनऊ: ₹87.68 (₹0.03 की गिरावट)