11 अप्रैल 2025 का पंचांग आपके दिन की सही शुरुआत के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पहले पंचांग देखकर ही मुहूर्त तय किया जाता है। आज शुक्रवार है और इस दिन बाला सुंदरी मेला (देवबंद) का आयोजन भी है।
आज विक्रम संवत 2082 और शक संवत 1947 चल रहा है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो संध्या तक रहेगी। चंद्रमा आज कन्या राशि में रहेगा और दोपहर 3:09 बजे तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद हस्त नक्षत्र शुरू होगा। दिन का योग ध्रुव है, जो शाम 7:44 तक रहेगा, फिर व्याघात योग प्रभावी होगा।
अभिजीत मुहूर्त, जो कार्यों के लिए बेहद शुभ माना जाता है, आज दोपहर 11:25 से 12:45 तक है। ध्यान रखें, चतुर्दशी तिथि में कोई भी नया या शुभ कार्य करना वर्जित होता है। राहुकाल सुबह 10:45 से 12:20 तक रहेगा, इस दौरान भी कोई महत्वपूर्ण कार्य करने से बचें।
दिशा शूल आज पश्चिम दिशा में रहेगा, इसलिए यदि इस दिशा में यात्रा करनी हो तो अदरक खाकर और शुभ चौघड़िया मुहूर्त में यात्रा शुरू करें।
प्रमुख चौघड़िया मुहूर्त:
चर: शाम 5:02 – 6:37
चर: सुबह 6:03 – 7:37
लाभ: सुबह 7:37 – 9:11
अमृत: सुबह 9:11 – 10:45
शुभ: दोपहर 1:54 – 3:28