भाजपा का 46वां स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया झंडा फहराया, पार्टी कार्यालय में हुआ भूमिपूजन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) का 46वां स्थापना दिवस आज पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी का झंडा फहराया और पार्टी कार्यालय में नए आवासीय परिसर के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।

इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, पवन साय, सहित कई विधायक, वरिष्ठ नेता और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा:

14 अप्रैल: सभी जिला और मंडल मुख्यालयों में डॉ. अंबेडकर को माल्यार्पण कर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा

6-7 अप्रैल: प्रत्येक बूथ, कार्यालय और कार्यकर्ताओं के घरों में पार्टी का झंडा फहराया जाएगा।

8-9 अप्रैल: सभी मंडलों और विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित होगा।

10-11 अप्रैल: ग्राम, बस्ती और बूथों पर घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

13 अप्रैल: डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *