बालोद। Powerlifting Sports Organization (पावरलिफ्टिंग खेल संगठन – पीएसओ )की ओर से आगरा में 2 से 4 अप्रैल तक आयोजित राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बालोद की भूमि नेभवानी ने 63 किलोग्राम सब-जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने स्क्वाट में 62.5 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 25 किलोग्राम एवं डेडलिफ्ट में 65 किलोग्राम वजन उठाते हुए कुल 152.5 किलोग्राम के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।वहीं उनके भाई यश राजपूत नेभवानी ने 59 किलोग्राम जूनियर वर्ग में कुल 227.5 किलोग्राम वजन उठाकर द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक हासिल किया। उन्होंने स्क्वाट में 70 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 60 किलोग्राम तथा डेडलिफ्ट में 97.5 किलोग्राम का प्रदर्शन किया। यश इससे पहले राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में तीन बार पदक जीत चुके हैं।दोनों खिलाड़ी स्वर्गीय श्री होला राम सिंह राजपूत (नेभवानी) के पौत्र-पौत्री हैं, जो अपने समय के वरिष्ठ एवं जनप्रिय राजनेता रहे हैं। उनके पिता स्वर्गीय श्री देवानंद राजपूत नेभवानी कराटे प्रशिक्षक थे। पिता के निधन के बाद दोनों का पालन-पोषण उनकी माता श्रीमती हिमांशी राजपूत द्वारा किया गया।वर्तमान में यश राजपूत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी हैं तथा बूथ क्रमांक 42 में BLO-2 के रूप में कार्यरत हैं। उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।दोनों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।