18 मई 2025 पंचांग: हिंदू धर्म में कोई भी कार्य शुभ मुहूर्त देखकर शुरू करना परंपरा का हिस्सा है। इसके लिए पंचांग एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक होता है, जो तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल और चौघड़िया जैसे अहम तत्वों की जानकारी देता है। आइए जानते हैं रविवार, 18 मई 2025 के दिन का पूरा पंचांग और शुभ-अशुभ समय।
पंचांग विवरण:
- वार: रविवार
- विक्रम संवत: 2082
- शक संवत: 1947
- माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष
- तिथि: पंचमी सुबह 5:57 बजे तक, फिर षष्ठी
- चंद्र राशि: मकर
- नक्षत्र: उत्तराषाढा
- योग: शुभ योग सुबह 6:41 बजे तक, फिर शुक्ल योग
- अभिजीत मुहूर्त: 11:40 AM – 12:30 PM
- राहुकाल: 5:17 PM – 6:57 PM
- सूर्योदय: 5:34 AM | सूर्यास्त: 6:58 PM
- दुष्ट मुहूर्त: नहीं है
- भद्रा/पंचक: नहीं है
- त्योहार: बाबा जयगुरुदेव पुण्यतिथि
दिशाशूल:
रविवार को पश्चिम दिशा में दिशाशूल होता है, अतः इस दिशा में यात्रा से बचें। यदि यात्रा जरूरी हो, तो पान खाकर या शुभ चौघड़िया देखकर यात्रा शुरू करें।
चौघड़िया मुहूर्त (दिन):
- चर: 7:12 AM – 8:53 AM
- लाभ: 8:53 AM – 10:35 AM
- अमृत: 10:35 AM – 12:16 PM
- शुभ: 1:57 PM – 3:37 PM
चौघड़िया मुहूर्त (रात्रि):
शुभ: अगली सुबह 4:12 AM – 5:36 AM
शुभ: 6:54 PM – 8:16 PM
अमृत: 8:16 PM – 9:36 PM
चर: 9:36 PM – 10:56 PM
लाभ: 1:35 AM – 2:54 AM



















