प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर तीन पंचायत सचिव निलंबित, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने की कार्रवाई

रायगढ़ : प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में उदासीनता और लापरवाही बरतने के चलते जनपद पंचायत खरसिया की तीन ग्राम पंचायतों के सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत रायगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेंद्र यादव ने यह कार्रवाई की है।

सस्पेंड किए गए सचिवों में शामिल हैं:

  • ग्राम पंचायत घघरा के सचिव राजेश सारथी
  • ग्राम पंचायत बरगढ़ के सचिव कमलेश्वर राठिया
  • ग्राम पंचायत सूती की सचिव माधुरी सिदार

सीईओ यादव ने सख्त लहजे में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजना है, जिसमें किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दायित्वों के प्रति गंभीर रहने और पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करें और कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *