सोने-चांदी की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव, जानिए आज 15 मई 2025 के ताजा रेट

अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले 15 मई 2025 सोना चांदी रेट जरूर जान लें। रोज़ की तरह आज सुबह भी गोल्ड और सिल्वर के ताजा दाम जारी हुए हैं।

आज का 24 कैरेट सोना ₹9,605 प्रति ग्राम की दर से बिक रहा है, जबकि कल यह ₹9,606 था यानी ₹1 की गिरावट देखी गई। इसी तरह 10 ग्राम का भाव ₹96,050 है। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत लगभग ₹8,804 से ₹8,819 प्रति ग्राम के बीच है, जो शहर के अनुसार अलग-अलग है।

18 कैरेट सोने की कीमत भी ₹7,203 से ₹7,254 प्रति ग्राम के आसपास चल रही है।

चांदी की बात करें तो आज इसके दामों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। सिल्वर का रेट अब ₹97.80 प्रति ग्राम है, जबकि कल ₹97.90 था। एक किलो चांदी की कीमत ₹97,800 है। चेन्नई, हैदराबाद और केरल जैसे शहरों में 1 किलो चांदी ₹1,08,900 में बिक रही है, वहीं मुंबई, दिल्ली, कोलकाता जैसे शहरों में यह ₹97,800 पर स्थिर है।

शहरवार गोल्ड रेट (24 कैरेट प्रति ग्राम):

  • दिल्ली: ₹9,620
  • मुंबई/कोलकाता/बैंगलोर: ₹9,605
  • अहमदाबाद: ₹9,610
  • चेन्नई: ₹9,605

शहरवार सिल्वर रेट (1 किलो):

चेन्नई/हैदराबाद/केरल: ₹1,08,900

दिल्ली/मुंबई/पुणे: ₹97,800

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *