आज 14 मई 2025, बुधवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हर रोज की तरह सुबह 6 बजे नए रेट जारी किए गए, लेकिन राहत की बात ये रही कि दाम यथावत हैं। अगर आप अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने का सोच रहे हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं। दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर उपलब्ध है। अपने शहर के ताजा रेट जानने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप की मदद ले सकते हैं।
कौन करता है कीमत तय?
भारत में फ्यूल की कीमतें रोजाना रिवाइज की जाती हैं और यह प्रक्रिया ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) द्वारा की जाती है। कीमतों में बदलाव अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम, मुद्रा विनिमय दर और टैक्स स्ट्रक्चर जैसे कई कारकों पर निर्भर करता है। यही वजह है कि अलग-अलग शहरों में अलग-अलग कीमतें देखने को मिलती हैं।
आपके शहर में आज के रेट:
पेट्रोल के रेट (₹/लीटर):
- दिल्ली: ₹94.77
- मुंबई: ₹103.50
- चेन्नई: ₹100.80
- कोलकाता: ₹105.41
- हैदराबाद: ₹107.46
- पटना: ₹105.60
डीजल के रेट (₹/लीटर):
पटना: ₹91.83
दिल्ली: ₹87.67
मुंबई: ₹90.03
चेन्नई: ₹92.39
कोलकाता: ₹92.02
हैदराबाद: ₹95.70



















