हाथियों के हमले से दो की मौत, हाथी के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों में डर का माहौल…

सूरजपुर। जिले में हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है. एक ही रात में दो अलग-अलग घटनाओं में हाथियों ने दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया. हाथियों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों में डर का माहौल देखने को मिल रहा है.

हाथी के हमले से मौत की पहली घटना प्रतापपुर के सकलपुर में हुई, जहां कबरा कान वाले हाथी ने एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया. वहीं दूसरी घटना सूरजपुर वन परिक्षेत्र के सलका बीट के सोनपुर में हुई, जहां एक अन्य हाथी ने ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया.

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सोनपुर के पण्डोपारा में रहने वाला मृतक घर के पास धान के फसल की रखवाली कर रहा था, इसी दौरान हाथी ने हमला कर दिया. घटना में 40 वर्षीय मट्टूलाल पिता लालसाय की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *