राहुल गांधी पर सीएम विष्णुदेव साय का हमला, बोले- जनता का भरोसा खो चुकी है कांग्रेस

रायपुर। महाराष्ट्र मिल्क फेडरेशन चुनाव में कथित मिलावट के आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी कथनी और करनी के अंतर के कारण जनता का विश्वास खो चुकी है। पार्टी को लगातार चुनावों में हार मिल रही है। ऐसे में हताशा के चलते भ्रामक प्रचार कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।जशपुर दौरे से लौटने के बाद रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने चक्रवात से हुए नुकसान, पटवारियों की हड़ताल और भाजपा के अभियान समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।

चक्रवात से नुकसान का होगा सर्वे

चक्रवात अर्नब और मुरासु के कारण हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री साय ने बताया कि सभी जिलों के कलेक्टरों को जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। जिन इलाकों में फसलों को क्षति पहुंची है या मकान प्रभावित हुए हैं, वहां सर्वे कराया जाएगा। पूरी तरह ढह चुके मकानों का भी आकलन कर नुकसान का ब्योरा जुटाने को कहा गया है।

पटवारियों से काम पर लौटने की अपील

पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और सरकार की सख्ती पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखती है। कर्मचारियों को काम पर वापस आना चाहिए। वे अपनी मांगें दूसरे माध्यमों से भी सरकार के सामने रख सकते हैं।साय ने कहा कि काम बंद रखने से आम लोगों को परेशानी होती है और प्रदेश को भी नुकसान उठाना पड़ता है।

कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर भी निशाना

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि भाजपा की ओर से लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में इस अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।इससे पहले केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी अभियान में हिस्सा ले चुके हैं। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि रायपुर में होने वाली रैली में वे स्वयं शामिल होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *