महादेव सट्टा मामले में पर सीएम साय का बड़ा बयान, सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में कई नाम और सामने आने की उम्मीद

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर में आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होंगे। रवाना होने से पहले कई मुद्दों पर सीएम ने बयान दिया। सौरभ चंद्राकर की पेशी पर सीएम साय ने कहा, महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को विदेश से भारत लाया गया है। पूछताछ में कई लोगों के नाम सामने आएंगे।

अमित जोगी द्वारा सौरभ चंद्राकर को हीरो बताए जाने पर सीएम ने निशाना साधा। उन्होंने कहा, यह उनकी सोच का परिणाम है, जैसी उनकी सोच है उसी के अनुरूप वे अपनी क्वालिटी बता रहे हैं। लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर सीएम ने पलटवार करते हुए कहा, लोकतंत्र को सबसे बड़ा खतरा कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों से है।

सीएम साय ने कहा, अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की और देश में इमरजेंसी लगाई। गैर-कांग्रेसी नेताओं को जेल में डालने का काम किया। मीडिया की स्वतंत्रता को कुचलने का प्रयास किया। जनता द्वारा चुनी गई सरकारों को धारा 356 का दुरुपयोग कर बर्खास्त किया। लोकतंत्र की बात कांग्रेस करती है तो हास्यास्पद लगता है। कांग्रेस हारती है तो संवैधानिक संस्थाओं पर ठीकरा फोड़ती है और जीतती है तो इसे जनता की जीत बताती है। जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *