छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिले 3,602 करोड़ रुपये, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया आभार

 रायपुर: केंद्र सरकार ने दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन की अग्रिम किस्त जारी की है। इस मद में छत्तीसगढ़ को 3,602 करोड़ रुपये मिले है। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस राशि के आवंटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कहा कि केंद्र से मिली इस राशि का उपयोग प्रदेश में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने में होगा। उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को प्रदेशवासियों की ओर से धन्यवाद दिया।चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को 3,602 करोड़ रुपये की राशि मिलने से राज्य के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *