विधानसभा चुनाव से पहले BJP की सोशल मीडिया टीम में बड़ा फेरबदल, छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को मिली जिम्मेदारी

 BJP Social Media In-charge: भारतीय जनता पार्टी ने देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी है. बीजेपी ने पांच राज्यों के लिए सोशल मीडिया प्रभारी और सदस्‍यों की नियुक्तियाें का पत्र जारी किया है. इसमें छत्तीसगढ़ के दो नेता शामिल हैं.

बीजेपी ने पांच राज्यों के लिए सोशल मीडिया प्रभारी बनाए हैं. इसमें छत्तीसगढ़ के मितुल कोठारी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया से जुड़ी जिम्मेदारी दी है. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के सोमेश पांडे को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया से जुड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.

बीजेपी की आगामी चुनावों को देखकर की गई इन नियुक्तियों को बेहद अहम माना जा रहा है. इस लिस्‍ट के आने के बाद सोशल मीडिया संगठन को और मजबूती मिलने वाली है.

पांच राज्यों में नियुक्त किए सोशल मीडिया प्रभारी

बीजेपी की तरफ से जारी की गई इस लिस्‍ट में उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी गुजरात के पंकज शुक्ला को सौंपी है. उत्तराखंड में गुजरात के मनन दानी को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी है. इसके साथ ही पंजाब में हिमाचल के चेतन ब्रागटा को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया है. वहीं मुंबई के प्रतीक कापरे को गोवा का और पश्च‍िम बंगाल के उपमन्‍यु भट्टाचार्य को मणिपुर का प्रभारी नियुक्त किया है.

पार्टी ने 5 राज्यों में 11 नेताओं को सौंपी सदस्‍य की जिम्मेदारी

जारी की गई लिस्‍ट में रोहित उपाध्‍याय, हिरेंद्र कौशिक, मितुल कोठारी, पुनीत अग्रवाल, मनीष पांडे, कावन मेहता को उत्तर प्रदेश में सदस्‍य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है. वहीं उत्तराखंड में सोमेश पांडे, गोवा में सुमिरन कोम्माराजू और मणिपुर में अर‍िंदम देब को सदस्‍य बनाया है. इसके साथ ही स्‍वयं बराल और राहुल अवस्‍थी को पंजाब में सदस्‍य की जिम्मेदारी दी है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *