एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत के मामले में 3 पर FIR, मरने से पहले लिया था इन लोगों का नाम

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत के बाद हड़कंप मच गया था. पुलिस ने पांच लोगों की मौत को आत्महत्या बताते हुए 3 लोगों की खिलाफ मामला दर्ज किया है. जिसमें मृतक की दो बहनें और एक बहनोई शामिल है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है. अब विसरा जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह का पता लग पाएगा.

जानकारी के अनुसार, परिवार के सभी लोग मेला देखने गए थे. वहां से लौटने के बाद घर पर मैगी बनाई और चाय के साथ सभी ने खा ली. इसके बाद सोने चले गए. लेकिन सुबह देर तक जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसी का एक बच्चा दीवार फांदकर सीधे अंदर घुस गया और जो देखा वह हैरान करने वाला था. अंदर पांच लोग मृत अवस्था में पड़े मिले.

आत्महत्या का हुआ खुलासा

बच्चे ने इसकी जानकारी पड़ोसियों और पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सभी शवों को सुपुर्द कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए अस्पताल पहुंचाया. इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी मौके पर पुहंचकर खाने-पीने की जांच की. शुरुआती दौर में तो फूड पॉइजनिंग की आशंका उठाई जा रही थी, लेकिन बाद में आत्महत्या का खुलासा हुआ.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *