माता पंडाल के पास लगी रस्‍सी में फंसा युवक का गला, एक की मौत, दूसरा घायल, पुलिस ने दर्ज की FIR

 CG News: अंबिकापुर में नवरात्रि के पंडाल के पास सड़क के बीचों बीच रस्सी बांधने की वजह से बड़ी घटना हाे गई. बैरिकेडिंग के नाम पर लगाई गई रस्सी से फंसकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पूरी घटना कल रात की बताई जा रही है. घटना के बाद युवक दोनों युवक को अस्‍पताल लेकर जाया गया, जहां एक की मौत हो गई और दूसरे का इलाज जारी है.

परिजनों ने दुर्गा पूजा समिति पर लगाए आरोप

इस घटना में मृतक फैजान के परिजनो ने कोतवाली थाने में पहुंचकर उचित कार्रवाई की मांग की है. परिजनों ने दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. घटना का मुख्‍य कारण सड़क पर बैरिकेडिंग के नाम पर लगी रस्‍सी जो रात में नहीं दिखने को वजह बताया है. आरोप है कि रस्‍सी में फंसकर युवक को करंट के तार की चपेट में फंसा था. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

रस्‍सी में गला फंसने से युवक की मौत

जानकारी के अनुसार, युवक रस्‍सी नहीं देख पाए थे, जिसकी वजह से रस्‍सी गले में फंस गई और दोनो बाइक से‍ नीचे गिर गए. आराेप है कि इसी समय उन्‍हें करंट भी लगा. दोनों को अस्‍पताल में भर्ती किया गया, जहां फैजान की मौत हो गई.

मुस्लिम समाज ने थाने का किया घेराव

वहीं दूसरा युवक घायल है, जिसका इलाज अस्‍पताल में चल रहा है. घटना के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्‍या में इकठ्ठा होकर थाने का घेराव किया. पुलिस ने स्‍थति की गंभीरता को देखते हुए पंडाल में चल रहे जगराता कार्यक्रम को बंदा करा दिया. इसके साथ ही आयोजन स्‍थल पर बड़ी संख्‍या में पुलिस बल की तैनाती की गई.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *