सेवा की कहानी : सेवा सेतु केन्द्र से सिर्फ पांच दिनों में मिले आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र

 जांजगीर-चांपा : तहसील कार्यालय बलौदा स्थित सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से आम नागरिकों को आवश्यक शासकीय दस्तावेज सरल एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इसी क्रम में ग्राम बक्सरा निवासी श्री मनमोहन बिंझवार, पिता स्वर्गीय जेठूराम ने अपने पुत्र की शिक्षा एवं रोजगार संबंधी आवश्यकताओं के लिए आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने आवेदन किया था.

सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से उन्हें महज पांच दिनों में तीनों प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए. श्री मनमोहन बिंझवार ने सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध होने पर संतोष व्यक्त किया. इस प्रकार सेवा सेतु केन्द्र नागरिकों को जरूरी शासकीय दस्तावेज उपलब्ध कराकर शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े अवसरों का लाभ उठाने में सहायक बन रहा है. इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *