Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया

Jantar Mantar  : दिल्ली के जंतर-मंतर पर मंगलवार को प्रदर्शन करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। सौरभ दास और पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया गया कि प्रदर्शनकारियों के पास आयोजन की अनुमति नहीं थी।इससे पहले सोमवार को दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के लिए स्थानों को लेकर निर्देश जारी किए थे। इसके तहत प्रदर्शन करने के इच्छुक लोगों को रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और CBD ग्राउंड जैसे निर्धारित स्थानों पर अनुमति लेने के बाद कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया है। इन स्थानों के अलावा अन्य जगह प्रदर्शन करने की कोशिश पर हिरासत में लिए जाने की चेतावनी दी गई है।

JDU कार्यालय की ओर से जंतर-मंतर पहुंचे कार्यकर्ता

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सौरभ दास, आशुतोष रांका और CJP के कुछ अन्य कार्यकर्ता जंतर-मंतर के पास JDU कार्यालय परिसर की तरफ से अंदर दाखिल हुए। आरोप है कि वे गेट पार करके जंतर-मंतर तक पहुंच गए। वहां कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए।पुलिस की नजर पड़ने के बाद सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया गया। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई।

सौरभ दास ने सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

सौरभ दास ने अपनी हिरासत से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में वे अपने साथियों के साथ इंकलाब जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाते दिखाई दे रहे है। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते नजर आ रहे है।

10 अक्टूबर को भी हुई थी कार्रवाई

सौरभ दास और आशुतोष रांका को इससे पहले 10 अक्टूबर को भी हिरासत में लिया गया था। उस समय दोनों को दिल्ली में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। जानकारी के अनुसार, उन्हें अगले एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त पर जमानत दी गई थी।बताया गया कि जमानत मिलने के बाद दोनों ने फिर प्रदर्शन करने की कोशिश की, जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने दोबारा कार्रवाई की। वहीं, अभिजीत दीपके अपनी दादी के निधन के बाद से घर पर मौजूद बताए गए है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *