कोई अपना सा हो – KASH Foundation द्वारा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक फिल्म प्रदर्शन का आयोजन किया गया। बच्चों को ‘हनुमान अंश’ फिल्म PVR में दिखाई गई, ताकि नियमित ब्लड ट्रांसफ्यूजन के दर्द और तनाव के बीच उन्हें कुछ समय खुशी, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा के साथ बिताने का अवसर मिल सके।
इस कार्यक्रम में लगभग 50 थैलेसीमिया बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया। फिल्म बच्चों के लिए बेहद मार्मिक, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रही। फिल्म से बच्चों को यह संदेश मिला कि सच्ची आस्था और विश्वास के साथ प्रभु को पुकारने से मन में उम्मीद और शक्ति का संचार होता है।
आज के समय में मोबाइल और डिजिटल स्क्रीन का प्रभाव छोटे बच्चों पर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ भक्ति, संस्कार और सकारात्मक सोच से जोड़ने का यह KASH Foundation का एक छोटा-सा प्रयास रहा।

इस अवसर पर कांटा बांजी से आए हनुमान भक्त एवं हरि ओम भाव से ओतप्रोत आनंद गोयल जी भी विशेष रूप से बच्चों के साथ फिल्म देखने पहुंचे और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में KASH Foundation की अध्यक्ष काजल सचदेव, सेक्रेटरी संदीप कुकरेजा, मैनेजमेंट हेड रत्ना एवं डॉली, तथा उपाध्यक्ष कुशालू लुनावत और बबली गांधी सहित KASH Foundation की टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
यह आयोजन बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने, उनके मन को सकारात्मक ऊर्जा देने और उन्हें भक्ति, आस्था और उम्मीद से जोड़ने की एक सुंदर पहल रही।
कोई अपना सा हो – KASH Foundation
थैलेसीमिया बच्चों के साथ, हर कदम पर उम्मीद और मुस्कान की ओर।



















