छत्तीसगढ़ में थमा बारिश का जोर, लेकिन मौसम अभी पूरी तरह साफ नहीं, आज इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बरस सकते हैं बादल

 छत्तीसगढ़ :  बारिश की गतिविधियां फिलहाल कमजोर हुई हैं, लेकिन प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अभी बदला हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी कई इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली की स्थिति बन सकती है।

लोरमी समेत इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे में लोरमी, दरीमा और कुमर्दा में 10-10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा प्रदेश के कुछ अन्य हिस्सों में भी हल्की बारिश हुई।राज्य में अब तक हुई मौसमी बारिश सामान्य औसत से करीब 2 प्रतिशत कम बताई जा रही है। ऐसे में बारिश की गतिविधियां कमजोर होने के बावजूद मानसून का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

आज बिजली गिरने को लेकर भी सतर्क रहें

मौसम विभाग ने कई इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की आशंका जताई है। ऐसे मौसम में खुले मैदान, खेत या पेड़ के नीचे खड़े होने से बचना जरूरी है। खासकर बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की गतिविधि को देखते हुए लोगों को मौसम में बदलाव पर नजर रखनी चाहिए।सितंबर में भी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी रहने का पूर्वानुमान सामने आया है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *