रायपुर. वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रदेश की विप्र महिलाओं/युवतियों को पूर्णतः पारिवारिक, सामाजिक माहौल में मंच प्रदान करने तीज महोत्सव पर रंगारंग फोक व क्लासिकल नृत्य एवं तीज सुंदरी प्रतियोगिता का आयोजन वृन्दावन हॉल, सिविल लाईन में किया गया. इस कार्यक्रम के अतिथि श्री पुरन्दर मिश्रा-विधायक रायपुर उत्तर, श्रीमती दीप्ति दुबे-वरिष्ठ समाजसेवी, श्रीमती शताब्दी पाण्डेय-प्रदेश प्रवक्ता भाजपा थे एवं निर्णायक डॉ. मीनाक्षी बाजपेयी, श्रीमती उषा शर्मा, नृत्य शिक्षिका थी.

महिला अध्यक्ष- नमिता शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष- अरविन्द ओझा ने बताया कि तीज महोत्सव के फोक व क्लासिकल नृत्य प्रतियोगिता में एकल नृत्य में प्रथम – सरोज शर्मा, द्वितीय – सोनम राय, समूह नृत्य में प्रथम – वंशिका ठाकुर – स्तुति शुक्ला एवं द्वितीय – सीमा – अभिलाषा, समूह नृत्य में प्रथम – महिषासुर मर्दनी ग्रुप एवं द्वितीय – पंजाबी वुमेन वेलफेयर सोसायटी ग्रुप रहा.

तीज सुन्दरी प्रतियोगिता में शामिल सभी महिलाओं ने रेम्पवाक कर निर्णायकों के प्रश्नों का उत्तर दिया. इस तीज सुन्दरी प्रतियोगिता में विजेतग स्निग्धा शर्मा एवं उप विजेता जसविंदर कौर रही. इन विजेता व उपविजेता को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को सम्मान पत्र प्रदान किया गया.
तीज महोत्सव को सफल बनाने में महिला अध्यक्ष- नमिता शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष- अरविन्द ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष- गुणानिधि मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव-सुरेश मिश्रा, प्रदेश महासचिव- डॉ. सुनील ओझा, प्रदेश सलाहकार- रज्जन अग्निहोत्री, सांस्कृतिक सचिव-प्रीति मिश्रा, महिला महासचिव-सुमन मिश्रा, महिला उपाध्यक्ष- बबिता मिश्रा, महिला सचिव- वीणा मिश्रा, मीडिया प्रभारी- सुमन पाण्डेय, महिला सचिव- अनिता राव, वीणा ठाकुर की प्रमुख भूमिका रही.

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नितिन कुमार झा- संभागीय अध्यक्ष, अरूण शुक्ला- पूर्व अध्यक्ष कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, लेखक व्यंग्यकार स्नेहलता पाठक, राजेन्द्र दुबे- अध्यक्ष सनाढ्य ब्राह्मण समाज, योगेश तिवारी- अखंड ब्राह्मण समाज, सुरभि शर्मा, राघवेंद्र पाठक, सतीश शर्मा, रवि शर्मा, उमेश शर्मा, त्रिभुवननाथ तिवारी, अखिलेश्वरी शुक्ला, सुनीता शर्मा, विद्या भट्ट, स्वाती मिश्रा, राधा तिवारी, कल्पना मिश्रा, अभिलाषा – रमाकांत दुबे, गिरजाशंकर दीक्षित, नीलिमा मिश्रा, शोभिता पाठक एवं बड़ी संख्या में विप्र महिलाएं उपस्थित थी.
कार्यक्रम का मंच संचालन नमिता शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रीति मिश्रा ने किया.
प्रेषक – अरविन्द ओझा,
प्रदेश अध्यक्ष,
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन
मो. 9424214658



















