Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ में 64 शिक्षकों को मिलेगा बड़ा सम्मान, जानें किन शिक्षकों को चुना गया

Teachers Day 2026:  देशभर में आज 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से शनिवार को 64 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा।

राज्यपाल के हाथों सम्मान, मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन आज सुबह 11 बजे लोक भवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम् में होगा। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका चयनित शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी समारोह में मौजूद रहेंगे।

प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हुआ चयन

वर्ष 2024-25 के राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 64 शिक्षकों का चयन किया गया है। सम्मान पाने वालों में प्राचार्य, प्रधान पाठक, व्याख्याता और सहायक शिक्षक समेत शिक्षा विभाग की अलग-अलग श्रेणियों के शिक्षक शामिल हैं।

नवाचार करने वाले शिक्षकों को मिलेगा विशेष पुरस्कार

शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रयोग और उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों के योगदान को भी इस अवसर पर विशेष पहचान दी जाएगी। नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए 4 शिक्षकों को विशेष नवाचार पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *