चांदी ने पकड़ी तेज रफ्तार या आई भारी गिरावट? फटाफट चेक करें अपने शहर की ताजा कीमतें

Silver Price Today in India : चांदी की कीमतों (silver rate today) में लगातार उछाल जारी है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, उससे पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव बढ़कर 2,46,360 रुपये प्रति किलो हो गई। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,43,243 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियन्स के मुताबिक चांदी 2,47,500 रुपये किलो है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 69.01 डॉलर प्रति औंस है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में बढ़कर 2,50,000 रुपये प्रति किलो (सभी कर सहित) हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक कीमत 2,60,000 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या हैं। 

बुलियन्स के मुताबिक चांदी का भाव

चांदी की शुद्धता1 किलो चांदी का भाव
999 फाइन चांदी₹247500
925 स्टर्लिंग चांदी₹228938
900 कॉइन चांदी₹222750
800 जर्मन चांदी₹198000

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (प्रति किलो)

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,60,000
मुंबई₹2,60,000
कोलकाता₹2,60,000
चेन्नई₹2,65,000
पटना₹2,60,000
लखनऊ₹2,60,000
मेरठ₹2,60,000
अयोध्या₹2,60,000
कानपुर₹2,60,000
गाजियाबाद₹2,60,000
नोएडा₹2,60,000
गुरुग्राम₹2,60,000
चंडीगढ़₹2,60,000
जयपुर₹2,60,000
लुधियाना₹2,60,000
गुवाहाटी₹2,55,100
इंदौर₹2,60,000
अहमदाबाद₹2,60,000
वडोदरा₹2,60,000
सूरत₹2,60,000
नागपुर₹2,60,000
पुणे₹2,60,000
नासिक₹2,60,000
बैंगलोर₹2,60,000
भुवनेश्वर₹2,65,000
रायपुर₹2,60,000
हैदराबाद₹2,65,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

कमजोर अमेरिकी डॉलर और वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख से कीमती धातुओं में निवेश बढ़ा। चांदी में भी तेजी का रुख दिखा और इसकी कीमत 5,000 रुपये बढ़कर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) हो गई। यह चांदी का 15 हफ्तों का उच्चतम स्तर है। गुरुवार को चांदी 10,000 रुपये के उछाल के साथ 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस तरह दो सत्र में ही चांदी के भाव में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। चांदी पिछली बार 4 मई को इन स्तरों के आसपास देखी गई थी, जब इसकी कीमत 2,49,500 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को चांदी की हाजिर कीमत लगभग 3 प्रतिशत बढ़कर 69.87 डॉलर प्रति औंस हो गई।

पिछले दिन चांदी का वायदा भाव

वैश्विक बाजारों में मजबूत मांग के बीच शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 0.97 प्रतिशत बढ़कर 2.45 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 2,369 रुपये यानी 0.97 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,45,612 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। वैश्विक स्तर पर वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1.28 प्रतिशत बढ़कर 68.95 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गई। बाजार एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्रतिभागियों के नए सौदे से चांदी की कीमतों में तेजी आई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *