श्री योगेश्वर महादेव मंदिर (शिव मंदिर) के नव-निर्माण का स्थापना समारोह दिनांक 8 अगस्त को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा

श्री योगेश्वर महादेव मंदिर (शिव मंदिर) के नव-निर्माण का स्थापना समारोह दिनांक 8 अगस्त को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।
ॐ नमः शिवाय
जय भोलेनाथ की,
फिक्र नहीं किसी बात की
समिति के सदस्य शिव भक्त मनोहर चंदनानी, सतीश थौरानी, प्रेम प्रकाश मध्यानी ने बताया कि
अत्यंत ही हर्ष एवं उल्लास का विषय है कि भगवान शिव जी के पवित्र श्रावण माह में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री योगेश्वर महादेव मंदिर (शिव मंदिर) का नव-निर्माण पश्चात स्थापना दिवस दिनांक 8 अगस्त को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। आप सभी श्रद्धालु भक्तजनों की गरिमामय उपस्थिति सादर वंदनीय है।


भोले की फौज करेगी मौज
कार्यक्रम विवरण
दिनांक :- 08.08.2026
दिन :- शनिवार
प्रातः 10.00 बजे :- ग्रह पूजा
प्रातः 11.30 बजे :- सहस्त्र जलधारा अभिषेक (रुद्राभिषेक)
दोपहर 01.00 बजे :- हवन पूजन
दोपहर 01.30 बजे :- “महाआरती”
दोपहर 02.30 बजे :- भंडारा प्रसाद
शिव पुजारी दर्शन सोनारो एवं शिव भक्त प्रेम प्रकाश मध्यानी ने बताया कि
संध्या 07.30 बजे :- आरती
(आरती पश्चात छप्पन भोग)
रात्रि 11.00 बजे :- पल्लव
आप समस्त श्रद्धालु भक्तजनों से करबद्ध निवेदन है कि सभी कार्यक्रमों में उपस्थित होकर “भगवान भोलेनाथ” के दर्शन लाभ प्राप्त कर पुण्य के भागीदार बनें…
“ना चिंता हो ना भय हो,
भोलेनाथ की जय हो”
🚩जय महाकाल🚩
समिति के सदस्य:
मनोहर चंदनानी, सतीश थौरानी, राहुल चंदनानी, महेश माटा, पप्पन सुंदरानी ने बताया कि इस पावन अवसर पर SSD BLOOD CENTRE के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ।
निवेदक:-
दर्शन सोनारो (शिव पुजारी)
मनोहर चंदनानी, प्रेम प्रकाश मध्यानी
एवं समस्त भक्तगण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *