कर्मचारी जगत ने पर्यावरण प्रेमी मोहन वर्ल्यानी को किया सम्मानित

रायपुर । पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रकृति की ओर समिति के प्रदेश अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी को विभिन्न कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्षों ने सम्मानित किया ।
पर्यावरण के क्षेत्र में विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन करने, निशुल्क पौधा बांटकर आम नागरिकों को पर्यावरण से जोड़ने
फ्लावर शो और मैंगो शो में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने के साथ साथ प्रति सप्ताह पौधे और कलम बदलो अभियान चलाने के लिए श्री वर्ल्यानी को सम्मानित किया गया।


छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में छग पेंशनर फोरम के प्रांतीय संयोजक चंद्रिका सिंह, एक मांग एक मंच अभियान के प्रांतीय संयोजक करण सिंह अटेरिया, कोषालय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर , व अनेक कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रवक्ता विद्याभूषण दुबे आदि ने मोहन वर्ल्यानी को स्मृति चिन्ह फूल माला बुके से सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश पर से आए बड़ी संख्या में कर्मचारी जगत के लोग उपस्थित थे।

विद्या भूषण दुबे
प्रांत प्रवक्ता छत्तीसगढ़ पेंशनर फोरम
8821049149

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *