CG News: ‘छत्तीसगढ़ में UCC की कोई जरूरत नहीं…’, सीएम साय के बयान पर दीपक बैज ने किया पलटवार

 CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि आने वाले शीतकालीन सत्र में इसे पारित किया जाएगा. इसे लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में UCC की कोई जरूरत नहीं है.

शीतकालीन सत्र में पारित होगा UCC – सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित कमेटी की बैठक होगी, जिसके बाद आने वाले शीतकालीन सत्र में इसे पारित किया जाएगा.

छत्तीसगढ़ में UCC की कोई जरूरत नहीं – दीपक बैज

मुख्यमंत्री के इस बयान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में UCC की कोई जरूरत नहीं है. राज्य में महंगाई बढ़ रही है, पेपर लीक जैसी घटनाएं हो रही हैं और सरकार जनता के बुनियादी मुद्दों पर काम करने में विफल साबित हो रही है.

सरकार पर लगाए आरोप

दीपक बैज ने आरोप लगाया कि सरकार UCC के जरिए आदिवासियों की जल, जंगल और जमीन को उनके अधिकारों से दूर कर अपने चहेते उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का रास्ता खोलना चाहती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बैज ने राज्य सरकार से मांग की कि वह UCC जैसे मुद्दों की बजाय जनता के कल्याण, महंगाई पर नियंत्रण, रोजगार और प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने को प्राथमिकता दे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *