छत्तीसगढ़ : मूकबधिर दिव्यांग युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला 17 जुलाई 2026 को रायपुर में आयोजित होगा, जहां निजी क्षेत्र की कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी। इस मेले में केवल ऐसे पुरुष मूकबधिर दिव्यांग अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जो सुन और बोल नहीं सकते।
सुबह 11 बजे से शुरू होगा रोजगार मेला
विशेष रोजगार कार्यालय की ओर से आयोजित यह रोजगार मेला पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, लोक भवन के बाजू, सिविल लाइन, रायपुर स्थित विशेष रोजगार कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।
इन कंपनियों में मिलेगी नौकरी का अवसर
उप संचालक डॉ. शशिकला अतुलकर के अनुसार रोजगार मेले में इनोवेटिव रीटेल कॉन्सेप्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और इन्स्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड भाग लेंगी।इनोवेटिव रीटेल कॉन्सेप्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से पिकर-पैकर के 4 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना जरूरी है। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि चयनित उम्मीदवारों को 10 हजार से 15 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।वहीं इन्स्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड सीनियर असिस्टेंट के 15 और वेयरहाउस हेल्पर के 15 पदों सहित कुल 30 पदों पर भर्ती करेगी। इन पदों के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तय की गई है और वेतनमान 10 हजार से 12 हजार रुपये प्रतिमाह रहेगा।
इन दस्तावेजों के साथ पहुंचें
रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति और पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लेकर पहुंचना होगा।
ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी
रोजगार मेले में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य रखा गया है। इच्छुक अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से पहले आवेदन करना होगा।ऑनलाइन आवेदन के लिए रोजगार पंजीयन नंबर होना आवश्यक है। जिन अभ्यर्थियों का अभी तक पंजीयन नहीं हुआ है, वे पहले छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के जरिए अपना रोजगार पंजीयन कराकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।



















