कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और प्रधान आरक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में कुल सात पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना दी गई है।
तीन निरीक्षकों को मिला नया कार्यभार
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक मोतीलाल पटेल को कोतवाली थाना से स्थानांतरित कर थाना कटघोरा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को कटघोरा से कोतवाली थाना भेजा गया है।इसके अलावा निरीक्षक मनोज कौशिक को रक्षित केंद्र कोरबा से संबद्धता बदलते हुए थाना पाली में पदस्थ किया गया है।
उप निरीक्षक और एएसआई के भी हुए तबादले
उप निरीक्षक शिवकुमार कोसरिया को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना सिविल लाइन रामपुर भेजा गया है।सहायक उप निरीक्षक अनिज खांडे का तबादला थाना सिविल लाइन रामपुर से पुलिस चौकी मानिकपुर किया गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक धनंजय जाटवर को थाना बालकोनगर से थाना सिविल लाइन रामपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रधान आरक्षक भी बदले गए
प्रधान आरक्षक शनि कुमार कुर्रे को रक्षित केंद्र कोरबा से स्थानांतरित कर थाना बालकोनगर में पदस्थ किया गया है।पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कार्यप्रणाली में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



















