CG Crime News: शादी का झांसा देकर 15 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 15 वर्षीय छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रायपुर के सिलतरा क्षेत्र में मजदूरी का काम करते थे। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

स्कूल से लौटने के बाद लापता हुई थी छात्रा

पुलिस के अनुसार, 17 दिसंबर 2025 को पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के एक निवासी ने अपनी 15 वर्षीय बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि 15 दिसंबर को स्कूल से लौटने के बाद छात्रा घर नहीं पहुंची। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

रायपुर में मिली छात्रा, दो आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार छात्रा और आरोपी की तलाश में जुटी रही। कई बार रायपुर में तलाश अभियान चलाने के बाद पुलिस को मुखबिर से छात्रा के सरोरा (उरला) क्षेत्र में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने 24 जून को अशोक पाइप प्लांट के पास से छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया। मौके से सिसेन एक्का को हिरासत में लिया गया। जांच के बाद दूसरे आरोपी घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़िता ने सुनाई आपबीती

महिला अधिकारी के समक्ष दर्ज बयान में पीड़िता ने बताया कि घनश्याम उसके परिवार के संपर्क में रहता था। 15 दिसंबर 2025 को वह उसे दीदी के घर छोड़ने का बहाना बनाकर अपने साथ रायपुर के सिलतरा स्थित मजदूर क्वार्टर ले गया, जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और करीब दो महीने तक अपने साथ रखा। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *