रायपुर : खरीफ सीजन की तैयारी पूरी, किसानों को समय पर मिल रहे हैं बीज और उर्वरक

 बीजापुर जिले की सहकारी समितियों में पर्याप्त भंडारण, वितरण कार्य लगातार जारी

रायपुर, 10 जून 2026 : खरीफ फसलों के लिए किसानों को समय पर और निर्बाध रूप से गुणवत्तापूर्ण बीज और उर्वरक (खाद) उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकारों और कृषि विभाग द्वारा सहकारी समितियों के माध्यम से पर्याप्त अग्रिम भंडारण की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने संबंधित विभाग को खाद और बीज की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप की मंशानुरूप कलेक्टर श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार खरीफ सीजन 2026 के लिए जिले में किसानों को समय पर बीज और उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यापक व्यवस्था की गई है। कृषि विभाग और सहकारी समितियों के समन्वित प्रयासों से किसानों को खेती के लिए आवश्यक सामग्री आसानी से उपलब्ध हो रही है।

उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को नहीं होगी परेशानी

कृषि विभाग के अनुसार जिले में खरीफ सीजन के लिए उर्वरकों की कुल मांग 4665 मीट्रिक टन है। इसके मुकाबले अब तक 2296.095 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण किया जा चुका है। जिले की सहकारी समितियों में यूरिया, डीएपी सहित अन्य आवश्यक उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और किसानों को नियमित रूप से वितरित किए जा रहे हैं।

वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा

किसानों को संतुलित पोषण प्रबंधन अपनाने के लिए डीएपी के विकल्प के रूप में एसएसपी, 20रू20रू0रू13 तथा नैनो डीएपी के उपयोग की सलाह दी जा रही है। वहीं फसलों में नाइट्रोजन की पूर्ति के लिए नैनो यूरिया के उपयोग को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे लागत में कमी आने के साथ-साथ फसलों की उत्पादकता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित, वितरण जारी

         जिले में खरीफ सीजन के लिए बीज की कुल मांग 11 हजार 994 क्विंटल निर्धारित की गई है। इसके विरुद्ध अब तक 6 हजार 239.30 क्विंटल उन्नत एवं प्रमाणित बीजों का भंडारण सहकारी समितियों में किया जा चुका है। किसानों की आवश्यकता के अनुसार बीजों का वितरण लगातार किया जा रहा है, जिससे समय पर बुआई सुनिश्चित हो सके।

किसानों को समय पर मिल रही सुविधाएं

जिला प्रशासन और कृषि विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसानों को खेती के मौसम में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पर्याप्त भंडारण और सुचारु वितरण व्यवस्था के कारण किसान समय पर खेती की तैयारियां पूरी कर पा रहे हैं।

खेती को मिलेगा नया संबल

      बीज और उर्वरकों की समय पर उपलब्धता से जिले के किसानों को खरीफ फसलों की बेहतर खेती में सहायता मिलेगी। यह पहल किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *