दिव्यांगता कोई बाधा नहीं – एकल माँ प्रसूति सम्मान

रायपुर, प्रत्युषा फाउंडेशन रायपुर द्वारा 16मई 2026 को एकल माँ प्रसूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन संतोष हॉल, मैग्नेटो मॉल में संपन्न हुआ. संस्था की संस्थापिका प्रीति दास मिश्रा ने बताया कि विगत वर्षा से एकल माँ प्रसूति सम्मान का कार्यक्रम ऐसी माँ जिनके जीवन साथी के निर्वाण के बाद अकेले ही किस तरह समाज और परिवार के साथ स्वयं का और अपने संतानों की परवरिश की. उनका जीवन कितना संघर्ष पूर्ण रहा. एक स्त्री को जब प्रसव की पीड़ा के पश्चात मातृ सुख की प्राप्ति होती है. सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया. अदिति दास गुप्ता के द्वारा भगवान जगन्नाथ जी का मंगला चरण पर भरतनाट्यम की प्रस्तुति के प्रस्तुति पश्चात अतिथियों का स्वागत पौधे से किया गया. कार्यक्रम में जब दिव्यांग माँ सम्मानित हुई पूरा हॉल उनके हौसले की कहानी सुन पूरा सदन तालियों से गूंज से भर उठा. संस्था में जुड़े नये सदस्य संरक्षक पदमा शर्मा, सलाहकार डॉ भवानी प्रधान, विधिक सलाहकार लक्की दुबे, पुष्पा साहू, सोनल राजेश शर्मा, जी पुष्पा कार्यकारणी अध्यक्ष सुमन पांडे, उपाध्यक्ष सांस्कृतिक विद्या भट्ट, संगीता शाऊके, ऋतु प्रजापति, सह कोषाध्यक्ष शशि यादव, सह सचिव रंजिता मिश्रा, विनीता सोनवानी, भारती चांदनी, कंचन पंजवानी, लक्ष्मी जिल्हारे, आयुष मिश्रा, पुष्पा दुबे, रेखा वर्मा, निशा दास गुप्ता, अम्बे राठौर, कंचन सहगल, भारती मैरी, अनीता गजभीए, प्रीति ठाकुर, प्रीति रानी तिवारी को उनके दायित्व की विधिवत शपथ प्रदेश अध्यक्ष वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन श्री अरविंद ओझा शपथ अधिकारी के द्वारा दिलवाई.


एकल माँ सम्मान प्रसूति समारोह में डॉ आरती साठे, अनीता गजभीए, अनुराधा श्रीवास्तव, अम्बेश्वरी राठौर, सुरभी वर्मा, पुष्पा दुबे, ममता जोशी, नित्य कला सिंह, रेखा वर्मा, खुशबू शर्मा, तिलोत्तमा प्रधान, रेखा बंछोर, कंचन पंजवानी, विजय यादव, पूर्णिमा मिश्रा, गीता वर्मा, अंजिता लाल, प्रवीण बोरकर, संगीता दुबे, विद्या बागड़े, वीणा राव, लता टंडन, आशा देवी, दुर्गा साहू माधुरी शुक्ला, ऐसी 25 एकल माताओं सम्मानित हुई.\


उक्त कार्यक्रम में अतिथि अमरजीत छाबड़ा, अध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग, डॉ रश्मि चावरे, प्रोफेसर डॉ प्रीति सतपति, सुरेश मिश्रा अध्यक्ष कान्यकुब्ज ब्राह्मण, डॉ सुनील ओझा, सीईओ एस केयर हॉस्पिटल सीमा कटंकर, शुभ फाउंडेशन थे. कार्यक्रम का सम्मान प्रीति दास मिश्रा, संचालन शशि यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन गुणानिधि मिश्रा द्वारा किया गया.

प्रेषक – अरविन्द ओझा, अध्यक्ष,
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन
मो. 9424214658

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *