दिनांक: 19 मई 2026
अत्यंत दुःख और भारी हृदय के साथ यह सूचित किया गया है कि संत सतारामधाम, रहड़की साहेब के परम पूज्य और विश्ववंदनीय संत शिरोमणि, हजूरी रूप साईं साधाराम साहेब जी अपने नश्वर देह का त्याग कर परमात्मा में विलीन हो गए हैं। इस खबर के सामने आते ही विश्वभर में फैले उनके करोड़ों भक्तों और श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई है।
पूज्य साईं साधाराम साहेब जी का संपूर्ण जीवन अध्यात्म, मानवता, निष्काम सेवा, प्रेम और समाज कल्याण के लिए समर्पित रहा। वे अनगिनत श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक पथप्रदर्शक थे, जिनकी आस्था का केंद्र संत सतारामधाम रहा है। उनके अलौकिक व्यक्तित्व, पावन आशीर्वाद और अमृतमयी वाणी ने असंख्य जीवनों को सत्य और आत्मीय प्रकाश का मार्ग दिखाया।
संत सतारामधाम की ओर से जारी आधिकारिक संदेश में कहा गया है कि, “आज एक युगपुरुष पुनः उस परम चेतना का हिस्सा बन गया, जिसका प्रकाश वह जीवनभर इस संसार में फैलाते रहे।” अनुयायियों का मानना है कि उनका पावन सान्निध्य और मानव सेवा का दिव्य संदेश सदैव उनके हृदयों में अमर रहेगा।
अंतिम दर्शन और आगामी कार्यक्रमों से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द ही संत सतारामधाम, रहड़की साहेब द्वारा साझा की जाएगी।
परम पूज्य ‘हजूरी रूप साईं साधाराम साहेब जी’ का देवलोक गमन, विश्वभर के श्रद्धालुओं में शोक की लहर



















