सिविल लाइंस सिंधी पंचायत की बैठकपूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत की कार्यकारिणी बैठक सिविल लाइंस में आयोजित की गई। मीडिया प्रभारी जतिन नचरानी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में समाजहित एवं सेवा कार्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में निर्णय लिया गया कि पंचायत की किसी भी बैठक मांस, मदिरा का सेवन पूर्णतः वर्जित रहेगा। समाज की 11 जरूरतमंद कन्याओं के विवाह हेतु सहयोग राशि एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही 11 जरूरतमंद छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया। अध्यक्ष संजय जैसिंघ एवं महासचिव मोहन वर्ल्यानी ने अपने संदेश में कहा कि पंचायत केवल सामाजिक संगठन नहीं, बल्कि संस्कार, सेवा और समाज को जोड़ने का माध्यम है। सभी सदस्यों को समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभानी चाहिए।इसके अतिरिक्त जून माह में पारिवारिक पिकनिक, जुलाई में वृहद वृक्षारोपण एवं औषधीय पौधों के वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पंचायत सदस्यों की पारिवारिक एवं व्यापारिक जानकारी सहित डायरेक्टरी प्रकाशित करने तथा बच्चों के लिए समर कैंप एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन पर भी सहमति बनी।बैठक में प्रमुख रूप से संजय जैसिंघ, मोहन वर्ल्यानी, दीपक खेमानी, संजय जादवानी, जीवत बजाज, राजकुमार कोडवानी, सुशील दरीरा, नानक राम रामरख्यानी, शैलेंद्र नैनानी, जय आर्य, आनंद टेकवानी, विशाल नारंग, नरेश पिंजानी, सुंदर नारवानी, चंदन पारवानी एवं राजेश गिदवानी उपस्थित रहे।
सेवा, संस्कार एवं समाजहित के संकल्पों के साथ संपन्न हुई



















