‘हिंदू लड़कियों से दूर रहें’… पूर्व IAS नियाज खान की पोस्ट से सोशल मीडिया पर बवाल, बयान ने छेड़ी नई बहस

 भोपाल :  एक बार फिर पूर्व आईएएस अधिकारी नियाज खान अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ऐसा पोस्ट किया, जिसने राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक नई बहस छेड़ दी है।

‘लव जिहाद’ का जिक्र कर मुस्लिम युवकों को दी सलाह

नियाज खान ने अपने पोस्ट में मुस्लिम युवकों को सलाह देते हुए लिखा कि भारत में मुस्लिमों के प्रेम संबंधों पर ‘लव जिहाद’ का पहरा लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों से प्यार करने से बचें, क्योंकि ऐसे मामलों में उन्हें कानूनी परेशानियों और जेल तक का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने पोस्ट में यह भी लिखा कि अब ऐसे मामलों में बचाने वाला कोई नहीं है, सिवाय अल्लाह के।

‘मुस्लिम लड़की से ही मोहब्बत करें’… पोस्ट हुआ वायरल

पूर्व आईएएस ने आगे लिखा कि जो लोग पहले से ऐसे रिश्तों में हैं, वे तुरंत उन्हें खत्म कर दें और मुस्लिम लड़की से ही रिश्ते बनाएं। उन्होंने अपनी इस टिप्पणी को ‘सॉलिड सलाह’ बताया।

पोस्ट सामने आने के बाद देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ लोग इसे धार्मिक और सामाजिक वास्तविकता से जोड़कर समर्थन कर रहे हैं, जबकि कई यूजर्स ने इसे समाज को बांटने वाला और विवाद बढ़ाने वाला बयान बताया।

पहले भी विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं नियाज खान

यह पहला मौका नहीं है जब नियाज खान अपने बयानों को लेकर विवादों में आए हों। इससे पहले भी वे कई सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते रहे हैं, जिन पर अक्सर बहस छिड़ती रही है।

फिलहाल उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है और मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *